26 और 27 सितंबर को बिगड़ेगा मौसम, रुद्रप्रयाग में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट
रुद्रप्रयाग / नवक्रान्ति समाचार
मौसम विज्ञान विभाग देहरादून द्वारा 25 सितंबर 2026 को जारी पूर्वानुमान के अनुसार जनपद रुद्रप्रयाग में 26 और 27 सितंबर को कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने एवं भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना व्यक्त की गई है। मौसम विभाग ने जिले के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए किसी भी प्रकार की प्राकृतिक आपदा से निपटने के लिए तैयारी का उच्चतम स्तर बनाए रखने की अपील की है।
उन्होंने सभी विभागों और आम जनमानस से सतर्क रहने की अपील करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की आपदा की सूचना तत्काल जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र रुद्रप्रयाग के दूरभाष नंबरों 8958757335, 8218326386, 01364-233727 पर दी जाए।

