सेवा संकल्प अभियान में खेल प्रतियोगिता का आयोजन, 1 अक्टूबर को अगस्त्यमुनि में दौड़ेंगे खिलाड़ी

सेवा संकल्प अभियान में खेल प्रतियोगिता का आयोजन, 1 अक्टूबर को अगस्त्यमुनि में दौड़ेंगे खिलाड़ी

रुद्रप्रयाग / नवक्रान्ति समाचार

सेवा संकल्प अभियान के तहत जिला खेल विभाग रुद्रप्रयाग द्वारा गांधी जयंती के अवसर पर 1 अक्टूबर को क्रॉस कंट्री दौड़ का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता में ओपन बालक एवं ओपन बालिका वर्ग के खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे।

क्रॉस कंट्री दौड़ का आयोजन प्रातः 7:30 बजे से स्पोर्ट्स स्टेडियम अगस्त्यमुनि से किया जाएगा। ओपन बालक वर्ग की दौड़ स्पोर्ट्स स्टेडियम अगस्त्यमुनि से गंगतल बैंजी रोड तक तथा वापस उसी मार्ग से स्पोर्ट्स स्टेडियम तक होगी। वहीं ओपन बालिका वर्ग की दौड़ स्पोर्ट्स स्टेडियम अगस्त्यमुनि से चाका पैदल पुल तक तथा वापस उसी मार्ग से स्पोर्ट्स स्टेडियम तक आयोजित की जाएगी।

प्रभारी क्रीड़ा अधिकारी मनोज चौहान ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों को अपने साथ आधार कार्ड की छायाप्रति लाना अनिवार्य होगा। प्रतिभागी खिलाड़ियों एवं निर्णायकों को विभागीय मानकों के अनुसार आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। प्रतियोगिता में प्रथम छह स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों जिला खेल विभाग रुद्रप्रयाग की ओर से पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।

जिला खेल विभाग ने इच्छुक खिलाड़ियों से 30 सितंबर 2026 की शाम 5 बजे तक जिला खेल कार्यालय अगस्त्यमुनि, रुद्रप्रयाग में अपना नाम दर्ज कराने की अपील की है।