रुद्रप्रयाग में पूर्व सैनिकों का स्वच्छता अभियान, लोगों को साफ-सफाई के लिए किया जागरूक

रुद्रप्रयाग में पूर्व सैनिकों का स्वच्छता अभियान, लोगों को साफ-सफाई के लिए किया जागरूक

रुद्रप्रयाग / नवक्रान्ति समाचार

सेवा संकल्प अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन एवं अनुपालन के तहत जनपद में स्वच्छता को लेकर विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। इसी क्रम में जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय रुद्रप्रयाग के कार्यालय एवं विश्राम गृह परिसर में सफाई अभियान चलाया गया। अभियान में कार्यालय में सेवारत सभी कार्मिकों ने सहभागिता करते हुए परिसर की साफ-सफाई की।
वहीं, अध्यक्ष, पूर्व सैनिक संगठन ब्लॉक अगस्त्यमुनि की अगुवाई में पूर्व सैनिकों द्वारा न्यू बस स्टैंड रुद्रप्रयाग में भी स्वच्छता अभियान चलाया गया। पूर्व सैनिकों ने श्रमदान करते हुए बस स्टैंड परिसर की साफ-सफाई की तथा आमजन को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।

इस अवसर पर पूर्व सैनिकों ने कहा कि स्वस्थ जीवन के लिए स्वच्छ एवं साफ-सुथरा वातावरण बेहद जरूरी है। उन्होंने आमजन से अपने आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ रखने तथा स्वच्छता को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने की अपील की।