भराड़ीसैंण में हंगामे के बीच उमेश कुमार का ऐलान, भाजपा-कांग्रेस में नहीं जाएंगे
भराड़ीसैंण / नवक्रान्ति समाचार
उत्तराखंड के ग्रीष्मकालीन राजधानी भराड़ीसैंण में दो दिवसीय विधानसभा सत्र हंगामे की भेंट चढ़ गया। बुधवार को दूसरे दिन सदन शुरू होते ही विपक्ष ने काले कपड़े लहराकर और वेल में आकर हंगामा किया। फोटो सेशन और भ्रष्टाचार पर चर्चा की मांग को लेकर सत्ता-विपक्ष आमने-सामने आ गए।
हंगामे के बीच ही खानपुर के निर्दलीय विधायक उमेश कुमार ने इस्तीफे का ऐलान कर दिया। उन्होंने कहा 4.5 साल से किसान, इकबालपुर शुगर मिल के 120 करोड़ बकाया और भ्रष्टाचार के मुद्दे उठाए, लेकिन विपक्ष ने साथ नहीं दिया। मन खिन्न है, अब खुद की पार्टी बनाकर 8-10 सीटों पर लड़ेंगे। वह भाजपा या कांग्रेस में नहीं जाएंगे।
हंगामे के बीच सरकार ने अनुपूरक बजट और 10 विधेयक पारित करा दिए। 1:06 बजे सत्र अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया।

