केदारनाथ धाम में प्रशासन और सफाई कर्मियों का संयुक्त स्वच्छता अभियान
केदारनाथ / रुद्रप्रयाग / नवक्रान्ति समाचार
श्री केदारनाथ धाम की पवित्रता व स्वच्छता बनाए रखने के उद्देश्य से आज दिनांक 20 जुलाई 2026 को पुलिस प्रशासन और प्रशासनिक अधिकारियों व सफाई कर्मियों द्वारा संयुक्त रूप से विशेष सफाई अभियान चलाया गया। यह सफाई अभियान यात्रा मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट, पुलिस चौकी केदारनाथ तथा केदारनाथ में ड्यूटीरत सफाई कार्मिकों द्वारा संयुक्त रूप से चलाया गया। केदार पुरी में चलाए गए साफ-सफाई अभियान में केदारनाथ में सफाई ठेकेदार मिंटू पाठक और उनकी टीम ने महत्वपूर्ण योगदान दिया गया है।

