52वीं जूनियर राष्ट्रीय कबड्डी चैंपियनशिप के लिए मीना बिष्ट बनीं तकनीकी अधिकारी

52वीं जूनियर राष्ट्रीय कबड्डी चैंपियनशिप के लिए मीना बिष्ट बनीं तकनीकी अधिकारी

अगस्त्यमुनि / रुद्रप्रयाग / नवक्रान्ति समाचार

राजकीय इंटर कॉलेज भणज में कार्यरत शारीरिक शिक्षिका श्रीमती मीना बिष्ट का 52वीं जूनियर राष्ट्रीय कबड्डी चैंपियनशिप (बालिका वर्ग) के लिए उत्तराखंड राज्य से तकनीकी अधिकारी (Technical Official) के रूप में चयन हुआ है।

अमेच्योर कबड्डी फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा जारी पत्र के अनुसार राष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन 26 से 29 नवंबर 2026 तक नेहरू स्टेडियम, फरीदकोट (पंजाब) में किया जाएगा। इस प्रतियोगिता के सफल संचालन हेतु उत्तराखंड से श्रीमती मीना बिष्ट को तकनीकी अधिकारी के रूप में जिम्मेदारी सौंपी गई है।

उनके इस चयन से विद्यालय परिवार, क्षेत्र एवं जनपद रुद्रप्रयाग में हर्ष का माहौल है। यह उपलब्धि उनके खेल के प्रति समर्पण, मेहनत एवं कार्यकुशलता को दर्शाती है।

विद्यालय के प्रधानाचार्य, समस्त शिक्षक-कर्मचारियों एवं क्षेत्रवासियों ने श्रीमती मीना बिष्ट को इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि वे राष्ट्रीय स्तर पर अपनी जिम्मेदारी का कुशलतापूर्वक निर्वहन कर उत्तराखंड का मान बढ़ाएँगी।

शिक्षा विभाग के सभी खेल प्रभारियों ने उनके उज्ज्वलमय भविष्य हेतु शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।