भ्रष्टाचार मुक्त समाज के निर्माण का लिया संकल्प, नागनाथ पोखरी महाविद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम
नागनाथ पोखरी / रुद्रप्रयाग / नवक्रान्ति समाचार
नागनाथ पोखरी (चमोली) हिमवन्त कवि चन्द्र कुँवर बर्त्वाल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नागनाथ पोखरी, चमोली में 30 अक्टूबर 2026 को सतर्कता जागरूकता अभियान के अंतर्गत *“सत्यनिष्ठा से समृद्धि”* विषय पर शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ रीटा शर्मा द्वारा अपने संदेश में भ्रष्टाचार मुक्त समाज की परिकल्पना का संदेश दिया ।
सतर्कता जागरूकता सप्ताह के तहत सत्यनिष्ठा से समृद्धि विषय की शपथ ग्रहण कार्यक्रम में समस्त छात्र-छात्राओं, प्राध्यापकों एवं कर्मचारियों ने कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इसी क्रम महाविद्यालय की स्मार्ट क्लास में कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें उपस्थित सभी कार्मिकों एवं छात्र छात्राओं ने सामूहिक रूप से सत्यनिष्ठा, ईमानदारी एवं कर्तव्यपरायणता के मूल्यों को अपनाने की शपथ ली।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि किसी भी समाज एवं राष्ट्र की वास्तविक समृद्धि का आधार सत्यनिष्ठा, पारदर्शिता और ईमानदारी है। भ्रष्टाचार मुक्त समाज के निर्माण के लिए प्रत्येक नागरिक को अपने व्यक्तिगत एवं सार्वजनिक जीवन में नैतिक मूल्यों का पालन करना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों को जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में ईमानदारी एवं जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापकों, कर्मचारियों एवं छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। सामूहिक शपथ के माध्यम से सभी ने भ्रष्टाचार के प्रति जागरूक रहने, नैतिक आचरण अपनाने तथा महाविद्यालय एवं समाज में सत्यनिष्ठा और पारदर्शिता की संस्कृति को बढ़ावा देने का संकल्प लिया।

