मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन में रुद्रप्रयाग का शानदार प्रदर्शन, डीएम विशाल मिश्रा सम्मानित

मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन में रुद्रप्रयाग का शानदार प्रदर्शन, डीएम विशाल मिश्रा सम्मानित

रुद्रप्रयाग /नवक्रान्ति समाचार

मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित निबंध प्रस्तुतिकरण में जनपद रुद्रप्रयाग द्वारा प्रदेश स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर मा० मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग विशाल मिश्रा को सम्मानित किया।

इस अवसर पर मा० मुख्यमंत्री ने जनपद रुद्रप्रयाग की पूरी टीम को बधाई देते हुए विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं संबंधित अधिकारियों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों की प्रतिभा, रचनात्मक सोच एवं अभिव्यक्ति क्षमता को निखारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने इस उपलब्धि के लिए विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं शिक्षा विभाग की पूरी टीम को बधाई दी। उन्होंने कहा कि जनपद के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा एवं मेहनत से रुद्रप्रयाग का नाम प्रदेश स्तर पर गौरवान्वित किया