17 सितंबर से शुरू होगा सेवा संकल्प अभियान, नुक्कड़ नाटकों से ग्रामीणों को किया जाएगा जागरूक
रुद्रप्रयाग /नवक्रान्ति समाचार
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत 17 सितंबर से 18 अक्टूबर तक जनपद रुद्रप्रयाग में न्याय पंचायत स्तर पर सांस्कृतिक दलों द्वारा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी।
जिला सूचना अधिकारी श्री के.एल. टम्टा ने बताया कि जनपद में सूचना विभाग में कुल 6 सांस्कृतिक दल पंजीकृत हैं। इन दलों द्वारा आम जनमानस को जागरूक करने के उद्देश्य से प्रस्तुतियां दी जाएंगी।
उन्होंने बताया कि उत्सव ग्रुप उत्तराखंड द्वारा गुप्तकाशी, नाला, नारायणकोटी, शेरसी, बडासू, फाटा, जामू, सीतापुर, सोनप्रयाग, गौरीकुंड, त्रियुगीनारायण, तोषी व ब्यूंगगाड़ में, एक्सेल डेवलपमेंट एंड एजुकेशन दल द्वारा महरगांव, पुजारगांव, बधाणी, थापला, मरगांव, सकलाना, तुनेटा, मयाली, नंदवाणगांव में, देवभूमि उत्तराखंड सांस्कृतिक कला मंच द्वारा किणजाणी, जबडीसेम, जावड़ी, मोली, भीरी, परकंडी, गिंवाला, पिल्लू में, जय मां हरियाली सांस्कृतिक कला मंच द्वारा गडोरा, पोखरी, कांडा, भुनका, तिलणी, सुमेरपुर में, मद्महेश्वर घाटी लोक संस्कृति कलामंच द्वारा जालतल्ला, कुणजेठी, भैंसारी, कालीमठ, मनसूना, दिलमी में तथा बच्छणस्यूं मंडाण ग्रुप द्वारा बरसूड़ी, कांडई, पिपली, छतोड़ा, रामपुर, बाड़व व रामपुर गांव में नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से प्रचार-प्रसार किया जाएगा।
इन सांस्कृतिक दलों द्वारा निर्धारित स्थलों में नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देकर आमजन को जागरूक किया जाएगा।

