शंकर चंद्र रमोला बने अग्निशमन अधिकारी,संभाला कार्यभार

शंकर चंद्र रमोला बने अग्निशमन अधिकारी,संभाला कार्यभार

रुद्रप्रयाग /नवक्रान्ति समाचार

आज दिनांक 14.09.2026 को पुलिस महानिरीक्षक, अग्निशमन एवं आपात सेवा, उत्तराखण्ड देहरादून के आदेश क्रम में अग्निशमन द्वितीय अधिकारी से अग्निशमन अधिकारी के पद पर पदोन्नत हुए श्री शंकर चन्द्र रमोला के कंधों पर पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग द्वारा सितारे सुशोभित कर उन्हें पदोन्नति की शुभकामनाएं दी गयी।

पदोन्नत अधिकारी द्वारा फायर स्टेशन रुद्रप्रयाग में अग्निशमन अधिकारी (FSO) के पद पर विधिवत कार्यभार ग्रहण कर लिया गया है।

पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग द्वारा नवनियुक्त अग्निशमन अधिकारी को जनपद में अग्निशमन एवं आपात सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा पूर्ण निष्ठा व ईमानदारी से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने हेतु निर्देशित किया गया है।