नागनाथ पोखरी कॉलेज में छात्र संघ चुनाव प्रक्रिया तेज, 12 प्रत्याशियों के नाम हुए वैध

नागनाथ पोखरी कॉलेज में छात्र संघ चुनाव प्रक्रिया तेज, 12 प्रत्याशियों के नाम हुए वैध

नागनाथ पोखरी / रुद्रप्रयाग / नवक्रान्ति समाचार

हिमवन्त कवि चन्द्र कुँवर बर्त्वाल राजकीय महाविद्यालय, नागनाथ पोखरी, चमोली में छात्र संघ निर्वाचन सत्र 2026-27 के अंतर्गत नामांकन प्रक्रिया पूर्ण होने के पश्चात दिनांक 26 सितंबर 2026 को वैध प्रत्याशियों की सूची जारी की गई।

 

निर्वाचन प्रक्रिया के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार नामांकन पत्रों की जांच के उपरांत विभिन्न पदों हेतु प्राप्त नामांकन पत्रों में से वैध प्रत्याशियों का निर्धारण किया गया। इसके पश्चात निर्वाचन समिति द्वारा वैध प्रत्याशियों की सूची महाविद्यालय स्तर पर जारी की गई। अध्यक्ष पद पर दो प्रत्याशी, उपाध्यक्ष पद पर दो प्रत्याशी, सचिव पद पर दो प्रत्याशी, सहसचिव पद पर दो प्रत्याशी, कोषाध्यक्ष पद पर दो प्रत्याशी,विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद पर दो प्रतिनिधि वैध पाये गए हैं।

महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ रीटा शर्मा के संरक्षण में मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ योगेश प्रसाद भट्ट के निर्देशन में छात्र संघ निर्वाचन प्रक्रिया को निर्धारित नियमों एवं दिशा-निर्देशों के अनुरूप निष्पक्ष, पारदर्शी एवं अनुशासित ढंग से सम्पन्न कराया जा रहा है।

 

निर्वाचन समिति द्वारा सभी प्रत्याशियों एवं छात्र-छात्राओं से निर्वाचन संबंधी निर्धारित नियमों एवं आचार-संहिता का पालन सुनिश्चित करने की अपेक्षा की गई है।