एसीएमओ ने केदारनाथ यात्रा मार्ग गुप्तकाशी व फाटा स्वास्थ्य केंद्रों का किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

एसीएमओ ने केदारनाथ यात्रा मार्ग गुप्तकाशी व फाटा स्वास्थ्य केंद्रों का किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

रुद्रप्रयाग / नवक्रान्ति समाचार

अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. सीमा टेकचंदानी ने यात्रा मार्ग पर स्थित चिकित्सालयों का निरीक्षण कर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों व कर्मचारियों को समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराने के निर्देश दिए।

अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने गुरूवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गुप्तकाशी व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र फाटा का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सेवाओं, आवश्यक दवाओं की उपलब्धता व चिकित्सा उपकरणों की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने मोके पर मौजूद चिकित्सकों को कहा कि सितंबर माह में श्री केदारनाथ धाम के यात्रियों की संख्या एक बार फिर से बढ जाती है, लिहाजा चिकित्सालयों में आवश्यक दवा की उपलब्धता हर समय सुनिश्चित रहनी चाहिए। कहा कि आवश्यक दवा की कमी की स्थिति में समय पर मांग प्रस्तुत कर दवा की उपलब्धता सुनिश्चित कराएं। उन्होंने चिकित्सालय में साफ-सफाई व अन्य मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया।

इस दौरान उन्होंने चिकित्सलयों में कोल्ड चेन प्वाइंट का निरीक्षण किया व एएनएम को क्षेत्र में बच्चों का पूर्ण प्रतिरक्षण सुरक्षित करवाने, क्षेत्र की सभी महिलाओं की समय पर प्रसवपूर्प जांच करने, सभी का पंजीकरण सुनिश्चित करने तथा मानसून के मद्देनजर नजदीकी संभावित प्रसव वाली सभी गर्भवती महिलाओं की निरंतर ट्रैकिंग करने, उन्हें संस्थागत प्रसव के लिए प्रोत्साहित करने, संस्थागत प्रसव की तैयारियों के बारे में जागरूक करने के निर्देश दिए।