नोएडा महानगर यूकेडी ने बाबा मोहन उत्तराखंडी को दी श्रद्धांजलि, नई कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को बांटे मनोनयन पत्र

नोएडा महानगर यूकेडी ने बाबा मोहन उत्तराखंडी को दी श्रद्धांजलि, नई कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को बांटे मनोनयन पत्र

नोएडा / नवक्रान्ति समाचार

उत्तराखंड क्रांति दल नोएडा महानगर के जिला अध्यक्ष श्री कैलाश चंद सती की अध्यक्षता में आज कार्यकारिणी मनोनयन पत्र आवंटन एवं श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत उत्तराखंड के महान आंदोलनकारी एवं गैरसैंण स्थायी राजधानी आंदोलन के प्रखर योद्धा अमर शहीद बाबा मोहन उत्तराखंडी जी के शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित कर की गई। उपस्थित अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं ने बाबा मोहन उत्तराखंडी जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके संघर्ष, त्याग और बलिदान को नमन किया।
इस अवसर पर उत्तराखंड क्रांति दल दिल्ली प्रदेश के अध्यक्ष श्री चंद्र सिंह रावत जी मुख्य अतिथि के रूप में तथा श्री चारु तिवारी जी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में नोएडा महानगर की नवगठित कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को विधिवत मनोनयन पत्र वितरित किए गए। नियुक्त पदाधिकारी निम्न हैं:
– उपाध्यक्ष: श्री प्रकाश जलाल
– संगठन मंत्री: श्री दलजीत सिंह
– महामंत्री: श्री बलवंत नेगी, श्री विजय आनंद, श्री नवीन चंद
– मीडिया प्रभारी: श्री ललित पपने
– कार्यालय प्रभारी: श्री जितेंद्र सती
– सचिव: श्री मनोज कुमार
– आईटी प्रकोष्ठ: श्री पंकज पांडे
– कार्यकारी सदस्य: श्री सचिन चांडे, श्री कुलदीप सिंह, श्री हरीश जलाल
बैठक में केंद्रीय पदाधिकारी श्री महेश उपाध्याय, श्री महेश मठपाल, श्री दीपक भाकुनी एवं दिल्ली प्रदेश से श्री दिनेश जोशी, श्री खीमानंद सती, श्री किशोर कबडवाल, श्री हिमांशु शर्मा, श्री हरक सिंह अधिकारी सहित अन्य पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।
नोएडा महानगर से श्री हरीश पाठक, श्री रमेश पांडे, श्री रविंद्र मेहरा, श्री रमेश नेगी, श्री चंदर शेखर रावत, श्री प्रदीप नेगी, श्री दिनेश पांडे, श्री हितेश पांडे सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की।
मुख्य अतिथि श्री चंद्र सिंह रावत ने कहा कि “उत्तराखंड क्रांति दल का इतिहास राज्य निर्माण आंदोलन के संघर्ष और बलिदान से जुड़ा हुआ है। कार्यकर्ता संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करें और उत्तराखंड के मूल मुद्दों को लेकर एकजुट होकर कार्य करें।”
विशिष्ट अतिथि श्री चारु तिवारी ने कहा कि “आंदोलनकारियों के सपनों और विचारों को आगे बढ़ाना ही बाबा मोहन उत्तराखंडी जी के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। उत्तराखंड के मूल सवालों और पहाड़ के हितों के लिए निरंतर जनजागरण आवश्यक है।”
जिला अध्यक्ष श्री कैलाश चंद सती ने कहा कि “नोएडा महानगर में संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत किया जाएगा। उत्तराखंड से जुड़े लोगों को एकजुट कर उनके हितों एवं समस्याओं को प्रभावी ढंग से उठाया जाएगा।”
कार्यक्रम के अंत में सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने “बाबा मोहन उत्तराखंडी अमर रहें” और “जय उत्तराखंड” के नारों के साथ उत्तराखंड के हितों के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।