बजीरा-जखोली मोटर मार्ग पर वाहन दुर्घटनाग्रस्त ,तीन लोग घायल
रुद्रप्रयाग / नवक्रान्ति समाचार
रुद्रप्रयाग जिले के विकासखंड जखोली के अंतर्गत बजीरा-जखोली मोटर मार्ग पर एक वाहन अनियंत्रित होकर लगभग 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरा, जिससे उसमें सवार तीन लोग घायल हो गए। इनमें एक महिला कीहालत गंभीर बताई जा रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, शुक्रवार प्रातः 10:19 बजे पुलिस कंट्रोल रूम के माध्यम से जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र को दुर्घटना की सूचना मिली। सूचना मिलते ही जिला प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए डीडीआरएफ टीम, तहसील जखोली, पुलिस बल तथा 1o৪ एम्बुलेंस को मौके के लिए रवाना किया।
चौकी जखोली से प्राप्त जानकारी के अनुसार, राहत एवं बचाव दल ने स्थानीय लोगों के सहयोग से सभी घायलों को सुरक्षित खाई से बाहर निकालकर उपचार हेतु प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जखोली भेज दिया।

