मथ्यागांव के पास खाई में गिरा वाहन, दो की मौत; एक गंभीर घायल

मथ्यागांव के पास खाई में गिरा वाहन, दो की मौत; एक गंभीर घायल

रुद्रप्रयाग /नवक्रान्ति समाचार

आज सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। छेनागाड़ से करीब दो किलोमीटर ऊपर मथ्यागांव के समीप एक वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में वाहन सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

 

जिला आपदा कंट्रोल रूम के अनुसार मंगलवार सुबह करीब 8:20 बजे वाहन दुर्घटना की सूचना मिली। सूचना मिलते ही DDRF और SDRF की टीमें तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुईं और कठिन परिस्थितियों के बीच रेस्क्यू अभियान चलाया।

 

वाहन में रोहित पुत्र जगत सिंह (26 वर्ष), मोहन सिंह पुत्र भाग सिंह (65 वर्ष) और विनोद सिंह पुत्र दरमान सिंह (42 वर्ष) सवार थे। रेस्क्यू टीम ने रोहित को घायल अवस्था में बाहर निकाला, जबकि मोहन सिंह और विनोद सिंह की मौके पर ही मौत हो चुकी थी।

 

घायल रोहित को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है। दुर्घटना के कारणों की जानकारी जुटाई जा लिए रही है।