कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला युवक का शव, हड्डी रोग विशेषज्ञ के यहां करता था काम

कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला युवक का शव, हड्डी रोग विशेषज्ञ के यहां करता था का

रुद्रप्रयाग / नवक्रान्ति समाचार

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला युवक का शव, हड्डी रोग विशेषज्ञ के साथ बनाता था खाना

रुद्रप्रयाग में 32 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान मयाली क्षेत्र निवासी संदीप कैतुरा के रूप में हुई है। संदीप एक हड्डी रोग विशेषज्ञ के यहां खाना बनाने का काम करता था। कुछ दिन पहले इसी डॉक्टर को विजिलेंस की टीम ने रिश्वत के मामले में गिरफ्तार किया था। हालांकि, पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। रुद्रप्रयाग शहर में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक कमरे के भीतर 32 वर्षीय युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला।

मृतक की पहचान मयाली क्षेत्र निवासी संदीप कैतुरा, पुत्र उम्मेद सिंह कैतुरा, के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि संदीप बीते रोज से दिखाई नहीं दे रहा था। वह दवा कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ भी काम करता था जिस से उसका शहर की केमिस्ट दुकानों पर अक्सर आता-जाना बना रहता था, लेकिन पिछले कुछ दिनों से उसकी कोई जानकारी नहीं मिल रही थी।

जब परिचितों ने उससे संपर्क करने की कोशिश की तो फोन का जवाब नहीं मिला। संदेह होने पर कुछ लोग उसके कमरे पर पहुंचे। कमरा अंदर से बंद था और भीतर से दुर्गंध भी आ रही थी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

जिस हड्डी रोग विशेषज्ञ के घर यह काम करता था उसे कुछ दिन पहले ही बिज़लेंस की टीम एक दिव्यांग से रिश्वत मामले में गिरफ्तार कर चुकी है।

 

 

 

सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा खोलकर अंदर दाखिल हुई। जहां संदीप मृत अवस्था में मिला। पुलिस ने मौके पर पंचनामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया है।

संदीप जिस हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर अंकुर ठाकुर के यहां खाना बनाने का काम करता था, उन्हें कुछ दिन पहले विजिलेंस की टीम ने रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया था।संदीप की मौत और उस प्रकरण के बीच कोई संबंध है या नहीं, इसे लेकर अभी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत की वास्तविक वजह सामने आने की उम्मीद है।

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि संदीप की मौत किन परिस्थितियों में हुई। फिलहाल मौत का कारण स्पष्ट नहीं है और पुलिस जांच तथा पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।