जनसमस्याओं के समाधान की मांग पर अड़े आंदोलनकारी, बसुकेदार में पांचवें दिन भी धरना

जनसमस्याओं के समाधान की मांग पर अड़े आंदोलनकारी, बसुकेदार में पांचवें दिन भी धरना

बसुकेदार / रुद्रप्रयाग /नवक्रान्ति समाचार

बसुकेदार तहसील क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं के समाधान की मांग को लेकर चल रहा क्रमिक धरना 11 सितंबर 2026 को पांचवें दिन भी जारी रहा।

 

धरने में डॉ. आशुतोष भण्डारी, मनोज वैष्णव, अखिलेश भट्ट, परमेंद्र कुमार, महीपाल भण्डारी, राजेश लाल, पृथ्वी नेगी एवं प्रेम बिष्ट उपस्थित रहे।

 

आंदोलनकारियों ने कहा कि बसुकेदार तहसील की समस्याओं को लेकर लगातार आवाज उठाई जा रही है, लेकिन अभी तक धरातल पर अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई है। प्रमुख मांगों में स्थायी तहसील भवन का निर्माण, अधिकारियों-कर्मचारियों के लिए आवासीय भवन, आपदा प्रभावित क्षेत्रों को राहत तथा हाट-बस्ती मोटर पुल का शीघ्र निर्माण शामिल है।

 

आंदोलनकारियों ने शासन-प्रशासन से मांग की कि जनहित से जुड़े इन विषयों पर समयबद्ध एवं ठोस कार्रवाई की जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक समस्याओं के समाधान की दिशा में प्रभावी कदम नहीं उठाए जाते, आंदोलन जारी रहेगा।

 

“घोषणाएं नहीं, अब धरातल पर काम चाहिए।”