जिला स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का हुआ शुभारंभ, बालिका खो-खो में अगस्त्यमुनि की जीत

जिला स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का हुआ शुभारंभ, बालिका खो-खो में अगस्त्यमुनि की जीत

अगस्त्यमुनि / नवक्रान्ति समाचार

आज दिनांक 12.09.2026 को जनपद स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला शिक्षा अधिकारी सोनी मेहरा जी द्वारा किया गया और अपने अभिभाषण मे उन्होंने प्रतिभागियों को आगे बढ़ने रहने की प्रेरणा देते हुए सभी क्रीड़ा प्रभारियों को पूर्व सहयोग का आश्वासन भी दिया। कार्यक्रम मे संयोजक प्रधानाचार्य रा० इ० का० अगस्त्यमुनि संजय सजवान, सह संयोजक संयोजक प्रधानाचार्य रा० बा० इ० का० अगस्त्यमुनि रागिनी नेगी, जिला क्रीड़ा समन्वयक शिव सिंह नेगी, ब्लाक क्रीड़ा समन्वयक अगस्त्यमुनि शेर मोहम्मद, ब्लाक क्रीड़ा समन्वयक जखोली मनमोहन नेगी, ब्लाक क्रीड़ा समन्वयक ऊखीमठ सरोप सिंह, राजकीय शिक्षक संघ के ब्लाक अध्यक्ष अगस्त्यमुनि अंकित रौथान, ब्लाक अध्यक्ष जखोली प्रवीण घिल्डियाल, वरिष्ठ क्रीड़ा प्रभारी विपिन रावत, महेंद्र कंडारी, राजीव पोस्ती, भजनपाल रौतेला, मनमोहन रौथान, ग़यासुद्दीन सिद्धकी, इंदु कंडारी, कविता कोटवाल, योगंबर कंडारी, नवेंदु मोहन रावत, अमित प्रकाश गोस्वामी आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन क्रीडाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह रावत ने किया। प्रथम उद्घाटन मैच मुख्य स्थिति की उपस्थिति मे U17 खो खो अगस्त्यमुनि और जखोली ( बालिका वर्ग ) मे संपन्न हुआ जिसमें अगस्त्यमुनि ने जीत दर्ज की। इसमे बालीबाल, कबड्डी एवं खो खो क्रीड़ा प्रतियोगता संपन्न की जाएगी।