उत्तराखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा में फर्जीवाड़ा, दूसरे की जगह परीक्षा देते युवक हिरासत में
रुद्रप्रयाग / नवक्रान्ति समाचार
उत्तराखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूटीईटी) के दौरान कोटद्वार में दूसरे अभ्यर्थी की जगह परीक्षा देने का मामला सामने आया है। जांच के दौरान काशीपुर निवासी विशाल कुमार के स्थान पर उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के नगीना निवासी हिमांशु परीक्षा देते हुए पकड़ा गया।
एसडीएम कोटद्वार संदीप कुमार के निर्देशन में करीब आधे घंटे तक पूछताछ और जांच की गई। पूछताछ में हिमांशु ने बताया कि विशाल उसका मित्र है और वह उसके स्थान पर परीक्षा देने आया था। आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है।
बताया गया कि कार्रवाई उत्तराखंड बेरोजगार संघ के अध्यक्ष राम कंडवाल की ओर से दी गई पुष्ट सूचना के बाद हुई। कंडवाल के अनुसार, उनके संगठन की सूचना पर अब तक 101 फर्जी परीक्षार्थियों को पकड़वाया जा चुका है।

