केदारनाथ धाम में सुदृढ़ स्वास्थ्य व्यवस्थाओं से श्रद्धालु को मिला त्वरित उपचार

केदारनाथ धाम में सुदृढ़ स्वास्थ्य व्यवस्थाओं से श्रद्धालु को मिला त्वरित उपचार

रुद्रप्रयाग / नवक्रान्ति समाचार

केदारनाथ धाम में राज्य सरकार और जिला प्रशासन द्वारा स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने के प्रयास लगातार प्रभावी साबित हो रहे हैं। इसका ताजा उदाहरण उस समय देखने को मिला जब खटीमा से आए श्रद्धालु स्वर्ण सिंह का अचानक स्वास्थ्य बिगड़ गया।
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की टीम ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत कार्रवाई की और उन्हें केदारनाथ स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। वहां उन्हें समय पर उचित उपचार और समुचित देखभाल प्रदान की गई, जिससे उनके स्वास्थ्य में तेजी से सुधार हुआ।
स्वास्थ्य लाभ प्राप्त करने के बाद स्वर्ण सिंह ने व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी सहित जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि धाम में उपलब्ध बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं श्रद्धालुओं के लिए बड़ी राहत साबित हो रही

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *