बिछड़े हुए बच्चे को उसकी मां से मिलवाया

बिछड़े हुए बच्चे को उसकी मां से मिलवाया

रुद्रप्रयाग / नवक्रान्ति समाचार

केदारनाथ में खोया पाया सेन्टर पर तैनात मुख्य आरक्षी चन्द्रप्रकाश को मन्दिर परिसर में एक बच्चा रोता हुआ मिला, उन्होने ने उस बच्चे को प्यार से अपने पास बैठाया व उसका नाम पता जाना गया। उसके नाम पते व हुलिए के आधार पर निरन्तर अनाउंसमेंट कराया गया। उनकी मेहनत रंग लायी तथा करीब आधा घंटे बाद एक महिला वहां पर पहुंची, जिसे देखकर बच्चा चहक उठा। दरअसल वह महिला उस बच्चे की मां थी। महिला द्वारा बताया गया कि उनका बच्चा उससे बिछड़ गया था और उनके द्वारा अपने स्तर से भी ढूंढने का प्रयास किया गया था। महिला ने अपने बच्चे को सकुशल पाकर ड्यूटी पर तैनात पुलिस कार्मिक का आभार प्रकट किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *