शिक्षक समायोजन में नियमों की अनदेखी का आरोप, उक्रांद ने शिक्षा महानिदेशक को भेजा पत्र
देहरादून / नवक्रांति समाचार
उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय कार्यालय प्रभारी देव चंद उत्तराखंडी ने महानिदेशक शिक्षा को एक पत्र लिखते हुए चेतावनी दी की अवैध रूप से किए गए शिक्षकों के समायोजन को तत्काल प्रभाव से निरस्त करें ।
उक्रांद कार्यालय प्रभारी देवचंद उत्तराखंडी ने महा निदेशक शिक्षा को दिये पत्र में बताया कि एक वरिष्ठ अधिकारी की पत्नी और अन्य अपने चहेतों को लाभ पहुंचाने के लिए नियम कानून की धज्जियां उड़ाई गई है इस प्रकार के कृत्य से पूरी शिक्षा प्रणाली सवालों के घेरे में है, अत्यंत खेद और चिंताजनक विषय यह है की जहां पारदर्शिता होनी चाहिए वहां पर ही स्थानांतरण में जबरदस्त धंधे बाजी की जा रही है शिक्षा के मंदिर में स्थानांतरण को उद्योग के रूप में स्थापित करना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है ।

उन्होंने शिक्षा मंत्री को भी चेतावनी देते हुए कहा कि नियम विरुद्ध किए गए समायोजन को तत्काल प्रभाव से निरस्त नहीं किया जाता तो उत्तराखंड क्रांति इस मामले में व्यापक आंदोलन करेगा और इस संबंध में एक प्रतिनिधिमंडल माननीय मुख्यमंत्री से भी मुलाकात करेगा इस प्रकरण पर संज्ञान में आया है कि कुछ अधिकारी नियमों का उल्लंघन करने के लिए राज्य के मुख्यमंत्री का नाम ले रहे हैं इसलिए यह आवश्यक हो जाता है कि हम माननीय मुख्यमंत्री को भी वर्तमान प्रकरण से अवगत कराए उत्तराखंड क्रांति दल स्पष्ट नीति का पक्षधर रहा है अति दुर्गम में सेवा कर रहे शिक्षकों को भी स्थानांतरण का लाभ मिलना चाहिए उन्होंने शिक्षक संगठनों से भी अपील की वह इस प्रकार कि भ्रष्टाचार को उजागर कर स्पष्ट नीति बनाने में सहयोग प्रदान करेंगे यदि निरस्तीकरण नहीं हुआ तो उत्तराखंड क्रांति दल शिक्षा विभाग के खिलाफ ब्यापक आंदोलन करेगा जिसका जिम्मेदार शिक्षा विभागों होगा।

