राजकीय महाविद्यालय नागनाथ पोखरी में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत रंगोली प्रतियोगिता आयोजित
नागनाथ पोखरी / नवक्रान्ति समाचार
आज दिनांक 10.08.2026 को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हर घर तिरंगा अभियान 2026 के अन्तर्गत प्रत्येक संस्थान में हर घर तिरंगा अभियान का शुभारम्भ करने हेतु परिसर में तिरंगे से प्रेरित रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ० रीटा शर्मा के द्वारा की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य डॉ० रीटा शर्मा ने कहा कि रंगोली केवल रंगों का संयोजन मात्र नहीं है बल्कि यह हमारी सांस्कृतिक एकता और देशभक्ति की भावना को प्रदर्शित करने का सुंदर माध्यम भी है। उन्होने विद्यार्थियों द्वारा बनाई गयी रंगोली की सराहना की एवं सभी को इस अभियान से जुड़कर अपने घरों में तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया। रंगोली कार्यक्रम में बी०ए० पंचम सैमेस्टर के विद्यार्थी सुबोध, शिवम पंत काजल भट्ट, रिचा बी०ए० प्रथम सैमे० के विद्यार्थी कविता, अभिलाषा, ऋतु, महक, गौरव, प्रियांशू, रितेश के द्वारा प्रतिभाग किया गया। कार्यक्रम का संचालन संयोजक श्रीमती कीर्ति गिल, विभागाध्यक्ष हिन्दी विभाग एवं सहसंयोजक डॉ० आरती रावत विभागाध्यक्ष समाजशास्त्र विभाग के द्वारा किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक, प्राध्यापिकाएं, कर्मचारीगण एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहें।

